मध्यप्रदेश

MP में बूथ माइक्रो मैनेजमेंट, भाजपा कार्यकर्ताओं को व्‍हाट्सएप पर प्रशिक्षण

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अगले महीने मध्‍यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को कर्नाटक फॉर्मूले के आधार पर लड़ेगी। चौथी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा ने कर्नाटक की तरह माइक्रो मैनेजमेंट प्लान बनाया है। पार्टी ने बूथ स्तर पर हाफ पेज प्रभारी तो नियुक्त किया ही है, साथ में एक कार्यकर्ता को दस परिवार की बागडोर सौंपी है।

लगभग 30 मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने से लेकर पार्टी के पक्ष में वोटिंग कराने की जिम्मेदारी इन कार्यकर्ताओं की होगी। पार्टी ने इन सब कार्यकर्ताओं को व्‍हाट्सएप ग्रुप के जरिए जोड़ रखा है। समय-समय पर वॉट्सएप पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण संबंधी निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

प्रदेश में पार्टी ने हर बूथ के एक पन्ने पर दो कार्यकर्ताओं को तैनात किया है। ये कार्यकर्ता अपने हिस्से के दस परिवार यानी तीस मतदाताओं से घर-घर जाकर जीवंत संपर्क बनाए हुए हैं।

बाकायदा इन सभी पन्ना प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित कर प्रशिक्षण भी दिया गया है। अब इन पेज प्रभारियों द्वारा मतदाताओं को भाजपा की खूबियों से अवगत कराया जा रहा है। सभी के मोबाइल नंबर जुटाकर पार्टी इन्हें वॉट्सएप ग्रुप से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

जीतने के लिए लड़ रहे

भाजपा जीतने के लिए चुनाव लड़ रही है। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत” हमारी तैयारी का हिस्सा है। हर बूथ पर हमारे कार्यकर्ता मतदाताओं से निरंतर संपर्क में रहते हैं।

Leave a Reply

Back to top button