FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP में पत्रों पर पत्र : ‘वचन पत्र’ के बाद अब ‘आरोप पत्र’ लाने की तैयारी में कांग्रेस

भोपाल। ‘वचन पत्र’ के बाद अब ‘आरोप पत्र’ लाने की तैयारी में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विधायकों के साथ मिलकर आरोप पत्र तैयार किया है. अब यह पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दिया गया है. कांग्रेस जल्द ही इसे जारी करेगी और बीजेपी सरकार पर सिलसिलेवार आरोप लगाएगी.
kamalnath jyotiraditya scindia.jpeg 27 09 2017

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘वचन पत्र’ के बाद बीजेपी को घेरने अब कांग्रेस ने ‘आरोप पत्र’ लाने की तैयारी कर ली है. कांग्रेस का कहना है कि जल्द इस जारी किया जाएगा और पचास से ज्यादा मुद्दों को इसमें शामिल किया गया है
kamalnath 2
कांग्रेस की मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया कि इस आरोप पत्र में व्यापम घोटाला, ई-टेंडरिंग, पोषण आहार घोटाले के साथ महिला सुरक्षा, बच्चियों के साथ बलात्कार और किसान आत्महत्या के मामले में कांग्रेस बीजेपी को घेरने का काम करेगी. साथ ही इसमें कुपोषण के साथ आदिवासियों को बांटे गए इनफ्केक्टिड चप्पल-जूतों पर भी कांग्रेस आरोप लगाएगी.
Kamalnath scindia
जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विधायकों के साथ मिलकर आरोप पत्र तैयार किया है. अब यह पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दिया गया है. कांग्रेस जल्द ही इसे जारी करेगी और बीजेपी सरकार पर सिलसिलेवार आरोप लगाएगी.

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो मो वचन पत्र के रूप में जारी किया था. हालांकि इसके बाद विवाद शुरू हो गया था क्योंकि कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने का भी वादा कर दिया था.कांग्रेस के घोषणापत्र में लिखा गया है, ‘शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखाएं लगाने पर प्रतिबंध लगाएंगे. शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को शाखाओं में छूट संबंधी आदेश निरस्त करेंगे.’ इस वादे के बाद बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था

Leave a Reply

Back to top button