Wednesday, May 20, 2026
Latestमध्यप्रदेश

MP पुलिस ने मानी अमिताभ बच्‍चन की बात- आरक्षक प्रीति का मंदसौर तबादला

भोपाल । अमिताभ बच्‍चन ने कौन बनेगा करोड़पति KBC की हॉट सीट से जो अपील की थी, उसे पुलिस मुख्‍यालय ने मान ली है।

ग्‍वालियर में कांस्‍टेबल प्रीति सिकरवार का तबादला उनके पति विवेक की नियुक्ति वाले शहर मंदसौर में कर दिया गया है।

दरअसल, केबीसी में विवके ने 25 लाख रुपये जीते थे। शो के दौरान विवेक ने पत्‍नी के अलग शहर में नौकरी करने की पीड़ा बताई थी। इस पर अमिताभ बच्चन ने सरकार से तबादला करने की अपील की थी। पुलिस मुख्‍यालय द्वारा जारी आदेश में पारिवारिक समस्‍याओं को देखते हुए उनका तबादला मंदसौर की नारकोटिक्‍स विंग में किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम