MP के तीन रेलवे स्टेशनों पर आतंकी हमले की आशंका-IB ने जारी किया अलर्ट, कटनी भी शामिल
भोपाल। त्योहार और चुनाव का मौसम होने के कारण पुलिस पहले से ही अलर्ट पर है. अब IB के अलर्ट के बाद रेलवे, RPF और GRP भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं
मध्य प्रदेश के कुछ स्टेशनों पर आतंकी हमले की आशंका है. आईबी ने जबलपुर, कटनी और भोपाल रेलवे स्टेशनों पर हमले की आशंका जताई है. आईबी ने अलर्ट जारी किया है.
आईबी का अलर्ट जारी होते ही सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. इन स्टेशनों पर RPF का दल सतर्क हो गया है. जबलपुर में पूरे स्टेशन के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है. हर आने-जाने वाले यात्रियों पर पुलिस और सीसीटीवी कैमरे की नज़र है. त्योहार और चुनाव का मौसम होने के कारण पुलिस पहले से ही अलर्ट पर है. अब IB के अलर्ट के बाद रेलवे, RPF और GRP भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं.
जबलपुर रेलवे स्टेशन को 20 अक्टूबर को उड़ाने की धमकी दी गयी है. इस धमकी के बाद RPF ने जबलपुर से आने-जाने वाली हर ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाया. स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी ली जा रही है.








