Site icon Yashbharat.com

मां बीमार है, इलाज नहीं मिला तो मर जाएगी, घर चलो…डाक्‍टर साहब, क‍ह कर ले गए और लूट लिया

मां बीमार है, इलाज नहीं मिला तो मर जाएगी, घर चलो…डाक्‍टर साहब, क‍ह कर ले गए और लूट लिया

OMG आप के साथ भी ऐसा हो सकता है किसी की मदद करना भी भारी पड जाए्गा ऐसा ही मामला सामने आया। इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक डॉक्टर को लूटने का मामला इससे जुडा है। डॉक्टर ने बताया कि क्लीनिक बंद करते समय एक व्यक्ति घबराए हुए उसके पास पहुंचा और मां की तबीयत खराब होने की बात बताकर साथ चलने को कहा। रास्ते में उसके दो दोस्त और मिल गए और तीनों ने मारपीट कर रुपये और मोबाइल छीन लिए।

द्वारकापुरी थाना अंतर्गत दस्तूर गार्डन के समीप की है। डॉक्टर अली असगर नईम (वीर सावरकर नगर) द्वारा लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया माणिकबाग पर उनका क्लीनिक है। सोमवार रात क्लीनिक बंद कर घर जा रहे थे। अचानक एक व्यक्ति घबराते हुए आया और कहा उसकी मां की तबीयत खराब है।

डाक्टर ने घर जाने से मना किया लेकिन उसने हाथ जोड़ते हुए कहा इलाज नहीं मिला तो मां की मौत हो जाएगी। अस्पताल ले जाने के रुपये भी नहीं है। डॉक्टर अली उसके साथ चल दिए। आगे जाकर दो युवक मिले, जिन्होंने डाक्टर कि पिटाई की और रुपये व मोबाइल छीन लिया।

 

Exit mobile version