Friday, May 1, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअजब गजबराष्ट्रीय

दामाद संग भागी सास, पति ने कहा- ‘बीवी को माफ करूंगा, अगर मायका निभाए ये शर्त!

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला और फिल्मी कहानी जैसा मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला अपने ही दामाद के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में भूचाल आ गया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि महिला का पति अब अपनी पत्नी को वापस अपनाने को तैयार हो गया—बस एक खास शर्त के साथ।

राहुल से और अपना देवी खुद ही उससे 20-20 घंटे बातें करती

कहा कि रिश्ता बेटी का तय हुआ था राहुल से और अपना देवी खुद ही उससे 20-20 घंटे बातें करती थी. जबकि, राहुल मेरी बेटी शिवानी से बात ही नहीं करता था. हमें शक था पर हमने कभी उसे कुछ नहीं कहा. बेटी ने जरूर अपनी मां से कहा था कि राहुल से इतनी बात मत किया करो. इसपर अपना देवी भड़क गई थी. उसने बेटी से बात करना तक छोड़ दिया था. फिर एक दिन बेटी के ही होने वाले दूल्हे संग भाग गई. इतना सब होते हुए भी हम उसे अपनाने को तैयार हैं.

 राहुल ने अपनी बुआ के घर पर छिपाया है सामान

जितेंद्र ने दावा किया कि साढ़े पांच लाख के गहने और तीन लाख रुपये जो अपना देवी लेकर भागी है, वो राहुल ने अपनी बुआ के घर पर छिपाए हैं. राहुल की बुआ हरदोई में रहती है. अगर पुलिस वहां जाकर तफ्तीश करे तो उन्हें सारा सामान मिल जाएगा.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम