katniमध्यप्रदेश

जलभराव से त्रस्त मोहास ग्रामवासी, 3 दिन में समाधान न होने पर चक्काजाम की चेतावनी

जलभराव से त्रस्त मोहास ग्रामवासी, 3 दिन में समाधान न होने पर चक्काजाम की चेतावन

कटनी: कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले मोहास ग्राम में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कलेक्टर के नाम एक मांग पत्र अपर कलेक्टर को सौंपा है, जिसमें तत्काल इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे चक्काजाम आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
जनपद सदस्य विनोद यादव ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत मोहास में बारिश के कारण भीषण जलभराव हो गया है। कई घरों में पानी घुस रहा है, जिससे कच्चे मकानों के ढहने का खतरा मंडरा रहा है। यादव ने आरोप लगाया कि पानी निकासी के लिए बने एक नाले को अवरुद्ध कर मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है, जिसके कारण यह विकट समस्या उत्पन्न हुई है।
ग्राम सरपंच राजकुमार दहिया ने बताया कि इस जलभराव और नाली निर्माण की समस्या के निराकरण के लिए तहसीलदार और जनपद सीईओ से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि ग्रामीणों को अब इस समस्या के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Back to top button