katniमध्यप्रदेश

राधा स्वामी सत्संग से लौट रहे महिला पुरुष को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत, एक गंभीर घायल

राधा स्वामी सत्संग से लौट रहे महिला पुरुष को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत, एक गंभीर घाय

 

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत जुहला बायपास पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपाल नगर निवासी 40 वर्षीय हिमांशी पर्यानी अपने पड़ोसी ईश्वरलाल गेई के साथ राधा स्वामी सत्संग से बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक जुहला बायपास के समीप पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठी हिमांशी पर्यानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईश्वरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे डॉ. माखीजनी ने घायलों को पहचानते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल ईश्वरलाल को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Back to top button