5 जुलाई से 3 अगस्त के बीच एमपी-महाराष्ट्र जा रहे हैं? तो पहले चेक कर लें बरेली से निरस्त हुई इन ट्रेनों की सूची
यात्रियों के लिए जरूरी खबर: बरेली यार्ड में काम के चलते इंदौर और मुंबई जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त (Cancel), देखें पूरी लिस्ट
5 जुलाई से 3 अगस्त के बीच एमपी-महाराष्ट्र जा रहे हैं? तो पहले चेक कर लें बरेली से निरस्त हुई इन ट्रेनों की सूची
बरेली। उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर आवश्यक अनुरक्षण (Maintenance) कार्य शुरू होने जा रहा है। रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कार्य 5 जुलाई से 3 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान बरेली से इंदौर और मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) आने-जाने वाली कई मुख्य ट्रेनें पूरी तरह से निरस्त रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर चेक कर लें।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह निरस्त (Cancellation Schedule)
रेलवे प्रशासन के अनुसार, अपने प्रारंभिक स्टेशन से निम्नलिखित तिथियों में ये ट्रेनें रद्द रहेंगी:
-
14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस: 8, 15, 22 व 29 जुलाई को निरस्त रहेगी।
-
14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस: 9, 16, 23 व 30 जुलाई को निरस्त रहेगी।
-
14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: 11, 18, 25 जुलाई व 1 अगस्त को निरस्त रहेगी।
-
14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरेली एक्सप्रेस: 13, 20, 27 जुलाई व 3 अगस्त को निरस्त रहेगी।
बड़ा अपडेट: मार्ग परिवर्तन की जगह अब ‘निरस्त’ मानी जाएंगी ये ट्रेनें
ललितपुर स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण पूर्व में ट्रेन संख्या 14313 (LTT-बरेली) और ट्रेन संख्या 14319 (इंदौर-बरेली) को बदले हुए मार्ग (Diverted Route) से चलाने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब रेलवे ने संसोधित आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ये ट्रेनें डायवर्ट होने की बजाय उपरोक्त तिथियों में पूरी तरह से निरस्त (Cancel) मानी जाएंगी।5 जुलाई से 3 अगस्त के बीच एमपी-महाराष्ट्र जा रहे हैं? तो पहले चेक कर लें बरेली से निरस्त हुई इन ट्रेनों की सूची
नोट: यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट/ऐप के माध्यम से अपनी ट्रेनों की लाइव स्थिति की जांच कर सकते हैं, ताकि स्टेशन पर किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।








