Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में शिवराज सिंह चौहान को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में शिवराज सिंह चौहान को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी। केंद्र में एनडीए सरकार बनना तय होने के बाद उन नामों पर चर्चा भी शुरू हो गई हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी टीम (Modi Cabinet 3.0) में शामिल कर सकते हैं। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से शानदार जीत दर्ज करने वाले शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं।

माना जा रहा है कि मोदी, शिवराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि शिवराज को कृषि मंत्री बनाया जा सकता है।

इस तरह शिवराज को दिल्ली ले गए नरेंद्र मोदी

शिवराज को मध्य प्रदेश में पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की क्लीन स्वीप जैसी जीत के बाद भी जब मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था, तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी कोई बड़ी जिम्मेदारी देना चाहते हैं। शिवराज के निर्वाचन क्षेत्र विदिशा में चुनाव प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि वह उन्हें अपने साथ दिल्ली ले जा रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम