Mock Drill India live सेफ्टी मॉक ड्रिल कल 7 मई को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में सायरन बजेगा, ब्लैकआउट और रेस्क्यू की रिहर्सल की जाएगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के 5 नगरों क्रमशः इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में 7 मई को सेफ्टी मॉक ड्रिल होगी। उधर भाजपा ने अब से कुछ देर पहले एक महत्वपूर्ण बैठक में पांचों जिलों के महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं को इस मॉकड्रिल को लेकर दिशा निर्देश दिए। बैठक को मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रभारी महेंद्र सिंह ने संबोधित किया। बैठक में सायं साढ़े 7 बजे मॉकड्रिल की बात बताई गई।
बुधवार को सायं 4:00 बजे से सायरन के माध्यम से खतरे की सूचना, अंधेरा होने के बाद सायं 7 बजे से ब्लैक आउट, प्रमुख अधोसंरचनाओं को सुरक्षित रखने, दुर्घटना की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने जैसी गतिविधियों की मॉकड्रिल की जाएगी। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
news updating…

