Site icon Yashbharat.com

Mobile नम्बर पोर्ट करवाना है तो जल्दी करें, 4 नवम्बर से लग जायेगी कुछ दिनों की रोक

number port

नई दिल्ली। इन दिनों टेलिकॉम कंपनियों की जंग के बीच ग्राहकों को बेहतर प्लान और फ्री डेटा के लिए सहीं नेटवर्क चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इस बीच यह फायदा है कि वो अपना नंबर बदले बिना किसी भी नेटवर्क पर शिफ्ट हो सकते हैं। अगर आप भी अपना नंबर किसी दूसरे नेटवर्क पर शिफ्ट करना चाहते हैं तो आपके पास 4 नवंबर तक का समय है उसके बाद आप अगले कुछ दिन ऐसा नहीं कर सकेंगे। खबरों के अनुसार देश में चार से 10 नवंबर तक मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) की सुविधा का लाभ नहीं लिया जा सकेगा।

ऐसा इसलिए होगा क्योंकि 11 नवंबर से इस संबंध में नए नियम प्रभावी हो जाएंगे। गुरुवार को टेलीकॉम नियामक ट्राई ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहक फिर 11 तारीख से ही अपना नंबर पोर्ट करवा सकेंगे। एमएनपी के जरिए बिना मोबाइल नंबर बदले ऑपरेटर बदला जा सकता है। फिलहाल अभी इस प्रक्रिया में सात दिन का समय लगता है। लेकिन, ट्राई ने इस व्यवस्था में बदलाव का एलान किया है और नई व्यवस्था के तहत एक ही सर्किल में एमएनपी की प्रक्रिया दो वर्किंग डे में पूरी कर दी जाएगी। वहीं, सर्किल बदलने की स्थिति में इसमें पांच दिन का समय लगेगा। पुरानी व्यवस्था से नई व्यवस्था में बदलाव के दौरान चार से 10 नवंबर तक ग्राहक एमएनपी की सुविधा का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।

Exit mobile version