Site icon Yashbharat.com

हरिहर तीर्थ पहुंचे विधायक संजय पाठक, दीवार पर बनाया कमल निशान, संकट मोचन मंदिर में भी की पूजा-अर्चना,

wp 17057357042427266866466898232201

कटनी। विजयराघवगढ़। 22 जनवरी को अयोध्याधाम में आयोजित भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रवाना होने से पहले विधायक संजय सत्येंद्र पाठक बीते दिन विजयराघवगढ़ पहुंचे।

पाठक ने संकट मोचन आश्रम पहुंचकर रामदूत श्री हनुमान जी के दर्शन किये। संकट मोचन मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विधायक महानदी के किनारे राजा पहाड़ी पर प्रस्तावित हरिहर तीर्थ क्षेत्र पहुंचे जहां इन दिनों उनके मार्गदर्शन में विभिन्न ग्रामीण मानस मंडलों द्वारा राम चरित मानस का संगीतमय आयोजन किया जा रहा।

विधायक श्री पाठक ने मानस गायन में स्वयं शामिल होकर ग्रामीण मंडलों का उत्साह बढ़ाया। सभी श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय श्री हरिहर धाम का उदघोष भी किया।

दीवार पर खिलाया कमल

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को गीत गुनगुनाते और कभी कभी मंचो पर भी फिल्मी गानों की तान छेड़ते तो क्षेत्र के लोगों ने कई बार देखा है पर वे अच्छे पेंटर भी हैं इसका पता लोगों को अब जाकर लगा है। कल एक जगह की खाली दीवार देखकर विधायक का मन कमल खिलाने का हो गया। उन्होंने बिना देर किए ब्रश मंगाया और दीवार पर शानदार कमल की अनुकृति बनाकर उसमें रंग भी भरे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रभु श्रीराम की जय के नारे भी कार्यकर्ताओं से लगवाये।

Exit mobile version