Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

महानदी पर साढ़े 18 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन करते बोले विधायक संजय पाठक- विजयराघवगढ़ में लिखा जा रहा विकास का सुनहरा अध्याय

विजयराघवगढ़ विधानसभा अंतर्गत विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने आज महानदी पर खिरवा से घुनौर के बीच 18 करोड़ 59 लाख की लागत से बनने वाले पुल का भूमिपूजन किया। पुल के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांवों के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विजयराघवगढ़ में विकास का सुनहरा अध्याय लिखा जा है। 

30 से 35 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा

इस अवसर पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने लोगों को सम्बोधित करते कहा कि इस पुल के निर्माण से महानदी के दोनों ओर बसे सैकड़ों लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए लगभग 30 से 35 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। महानदी के दोनों तरफ बसे हुए इस क्षेत्र के खिरवा,घुनौर राजरवारा न 1, जंगल पुरैनी, बरेहटा, बहरेटी, गोइंद्रा, जिवारा ,नारेड़ा, नरेड़ी, रोहनिया, बरुआ, खिरवा न 1, खलेंदा, सिनगौड़ी, बकेली, सिघनपुरा, कुंदरेही ,पथरेहटा के लोगों को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो रही है। यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

देश का सुंदर धार्मिक स्थल बनेगा हरिहर तीर्थ

भारी जनसमुदाय को सम्बोधित करते विजयराघवगढ़ विधानसभा का सुनहरा अध्याय बनेगा हरिहर तीर्थ यह इस क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करेगा साथ ही देश दुनिया मे इस तीर्थ से विजयराघवगढ़ की पहचान स्थापित होगी। पूरी विधानसभा में करोड़ों रुपये का विकास कार्य चल रहे अगले कुछ महीनों में पूरे क्षेत्र में विकास के इन कार्यों से जन जन लाभान्वित होगा।

पूज्य बाबू जी श्री सत्येंद्र पाठक के सपने को साकार करने की कोशिश

श्री पाठक ने कहा कि इन्ही विकास कार्यों की कड़ी में आज पूज्य बाबू जी श्री सत्येंद्र पाठक जी के सपने को साकार करने का अवसर मिला जिससे मैं अभिभूत हूँ यह सब पूज्य बाबू जी के आशीर्वाद तथा इस क्षेत्र की जनता के स्नेह से सम्भव हुआ।

यकीन नहीं था कि यह पुल भी कभी बनेगा।

उन्होंने कहा कि विजयराघवगढ़ में आज जिस पुल का भूमि पूजन हुआ लोगों को यकीन नहीं था कि यह पुल भी कभी बनेगा। ऐसे अनेक कार्यों ने पूरी विधान सभा मे सड़क, पुल पुलिया, स्कूल, अस्पताल सामुदायिक भवन बिजली आदि के जितने कार्य हुए हैं वह यहां के बुजुर्ग ही बता सकते हैं इससे पहले कभी नहीं हुए। पूरे मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा विकास कार्य करने वाली विधानसभा कोई है तो वह विजयराघवगढ़ है।

विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया

विधायक श्री पाठक ने इस मौके पर विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहे हैं कई नेता बरसाती पौधों की तरह निकलेंगे लालच देंगे झूठ का पिटारा खोलेंगे लेकिन क्षेत्र की जनता को सचेत रहना है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे नेताओं से सिर्फ यह पूछ लें कि कोरोना काल के समय कहां थे तो वह अगल बगल झांकने लगेंगे। श्री पाठक ने कहा कि बीते 4 साल में प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में इस विजयराघवगढ़ के लिए अनेक कार्य स्वीकृत किये।

लाडली बहनों से वचन निभाया, जल्द 3 हजार रुपये महीना मिलेगें

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस नारी सम्मान योजना का झूठ फैला रही है वो 1500 रुपये देने का वादा कर रहे तो हमारे मुख्यमंत्री ने 3000 रुपये तक देने का वचन दिया और एक एक हजार रुपए देने शुरू कर दिया, किसान सम्मान निधि, लाडली लक्ष्मी मुफ्त अनाज 5 लाख तक मुफ्त इलाज और न जाने कितनी लोकहित की योजना शुरू की जिनका लाभ जनता ले रही है। हम सिर्फ वचन देते नहीं उसे निभाते भी हैं।

पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर बदले विजयराघवगढ़ में

श्री पाठक ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में कहीं सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर बदले गए तो वह विजयराघवगढ़ विधानसभा है सरकारी रिकार्ड निकलवा कर देख लो। उन्होंने कहा कि तुम्हारा यह प्रधान सेवक सक्षम है किसी भी काम के लिए जनता की खातिर कुछ भी कर सकते हैं।

जनता की सेवा में जो सुख वह किसी कार्य मे नहीं

जनता की सेवा में जो सुख है वह सुख किसी विलासिता में नहीं है हमारे क्षेत्र की जनता बुजुर्ग महिलाएं बच्चे युवा स्नेह से संजू भैया कहते हैं तो मानों दुनिया की सारी खुशी मिल जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज यह भूमि पूजन तो विकास का एक कार्य है ऐसे अनेक कार्य चल रहे या शुरू हो रहे हैं। श्री पाठक ने कहा कि आपके इस प्रधान सेवक को किसी से एक रुपये भी नहीं चाहिए बस काम होना ही मेरी प्राथमिकता है।

रोजगार से भविष्य संवारना उद्देश्य

उन्होंने कहा कि हरिहर तीर्थ निर्माण के पीछे उद्देश्य सारे तीर्थ को एक साथ एक स्थान पर दर्शन कराना तो है ही यहां के हजारों लोगों का रोजगार के जरिये भविष्य संवारना भी है। जहां इस तरह के बड़े कार्य होते हैं वह नगर विकास की नई ऊंचाई को पाता है कैमोर ही इसका उदाहरण है जो 1930 के पहले गांव हुआ करता था आज देश की सबसे बड़ी नगर पंचायत है। इससे पहले विधायक संजय पाठक ने पुल का विधि विधान से भूमि पूजन किया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा  जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने किया। बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्यजनों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम