Site icon Yashbharat.com

गुरू चरणों में नमन करने दद्दा धाम पहुंचे विधायक संजय पाठक, CM मोहन यादव ने भी दी श्रद्धांजलि

IMG 20240518 WA0016 1

कटनी। ख्यातिलब्ध तथा करोड़ों शिष्यों को गुरुदीक्षा देने वाले संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री की पुण्य तिथि पर आज उनकी समाधि स्थल दद्दा धाम में शिष्यों का तांता लगा रहा।

गुरू चरणों में नमन करने के लिए दद्दा जी के शिष्य पूर्व मंत्री एवं विययराघवगढ़ विधायक संजय पाठक दद्दा धाम पंहुचें। श्री पाठक के साथ उनके पुत्र यश भी साथ थे।

गुरू देवप्रभाकर जी की की याद में भावुक हुए श्री पाठक ने समाधि स्थल पर पूजा अर्चना के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। एवं गुरू आर्दशों पर चलने का संकल्प लिया। आपको बता दें कि 17 मई सन 2020 में दद्दा जी का महाप्रयाण हुआ था। 18 मई को उनकी अंत्येष्टि हुई थी। प्रदेश के राजनेताओं  फ़िल्म अभिनेता तथा करोड़ों शिष्यों ने उन्हें दद्दा जी को श्रद्धांजलि दी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सन्त परम् पूज्य पं.देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दाजी’ की पुण्यतिथि पर नमन किया। इस दौरान सीएम यादव ने लिखा कि आपके आध्यात्मिक और मंगलकारी विचार सर्वदा मानवता का कल्याण करते रहेंगे।

Exit mobile version