katniLatest

बम्हनगवां के शासकीय स्कूल में हुई दुखद दुर्घटना में छात्र के निधन पर विधायक संजय पाठक ने जताया दुख, दिया तत्कालिक आर्थिक सहयोग

विजयराघवगढ़ के कैमोर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनगवां स्थित शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला के पुराने भवन की जर्जर बाउंड्रीवॉल गिरने से कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत 10 वर्षीय छात्र रपटा मोहल्ला निवासी राजकुमार बर्मन पिता स्वर्गीय महेंद्र बर्मन के निधन का समाचार मिलने पर विधानसभा की कार्यवाही के भोपाल गए विधायक संजय पाठक ने सबसे पहले अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों की जानकारी लेते हुए घटना पर दुख व्यक्त कियाउन्होंने कहा कि यह घटना हृदय को झकझोर देने वाली है।

बर्मन परिवार पर आए आघात को सहन करने लिए अपनी तरफ से तत्कालिक आर्थिक सहयोग प्रदान करने एवं शासकीय नियमों के अनुसार मदद एवं इस तरह के जर्जर भवन एवं परिसरों की सघन जांच करने जिससे आगामी समय में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस संबंध में अधिकारगणों से संवाद कर कार्यवाही के कहा।

Back to top button