
सनातन धर्म (Sanatana dharma) पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे की टिप्पणी पर बवाल मच गया है। स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु की डीएमके सरकार में युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से कर दी।
#WATCH | Ghaziabad,UP : On Tamil Nadu Minister Udhayanidhi Stalin's 'Sanatana Dharma should be eradicated' remark, VHP Central Joint Secretary Vijay Shankar Tiwari says, "People should get out of their colonial mindset…'Sanatana' means one which is eternal…'Sanatana' has… pic.twitter.com/DjiwnKUDbo
— ANI (@ANI) September 3, 2023
मुझे विशेष संबोधन का मौका देने के लिए मैं सम्मेलन के आयोजकों को धन्यवाद देता हूं। आपने सम्मेलन का नाम ‘सनातन विरोधी सम्मेलन’ के बजाय ‘सनातन उन्मूलन सम्मेलन’ रखा है, मैं इसकी सराहना करता हूं। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, इन्हें जड़ से मिटा देते हैं। ऐसे ही हमें सनातन को मिटाना है। सनातन का विरोध कर उसे ख़त्म करना चाहिए। सनातन नाम संस्कृत से है। यह सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।








