Site icon YASHBHARAT.COM

लापता शुभम तिवारी का अब तक नहीं चला पता, चिंतित पिता की तबियत हुई खराब

IMG 20250213 WA0010

कटनी। शहर के संत नगर क्षेत्र स्थित अपने घर से बड़वारा के झरेला स्थित एक फैक्ट्री में काम करने निकले युवक का अब तक कहीं कोई पता नहीं चला है। चिंतित परिजन नात रिश्तेदारो सहित सभी परिचित लोगों के यहां युवक की खोज खबर ले चुके हैं लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। सूचना पुलिस को भी दी गई है लेकिन पुलिस को भी युवक के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं लगी है। पुत्र के लापता होने के बाद चिंतित पिता मनोज तिवारी की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है तथा आज उनको हास्पिटलाइज कराने तक की नौबत आ गई थी। गौरतलब है कि नई बस्ती जगमोहनदास वार्ड निवासी मनोज तिवारी का 25 वर्षीय युवा पुत्र शुभम तिवारी विगत 8 फरवरी 2025 को बड़वारा झरेला बिरला पुट्टी फेक्ट्री में काम के लिए मोटरसाइकिल से निकले था लेकिन शाम तक वापस नहीं आया, तब उनके परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने शुभम के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल भी बंद था। जिसके बाद परिजन शुभम की खोज खबर लेने घर से निकले तो उसकी मोटर साइकिल रपटा पेट्रोल पंप के पास लावारिस खड़ी मिली। जिसके बाद परिजनो के द्वारा बड़वारा थाने में शुभम के इस तरह गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों ने लोगों से भी अपील की है कि अगर शुभम के बारे में कोई जानकारी मिले तो परिजनों या पुलिस को अवगत कराएं।

Exit mobile version