katniLatestमध्यप्रदेश

मकान के सामने से ट्रेक्टर की ट्राली ले गए बदमाश

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम खिरहनी में मकान के सामने खड़ी ट्रेक्टर की ट्राली को अज्ञात बदमाशों ने पार कर दिया। पुलिस के अनुसार ग्राम खिरहनी निवासी नरेन्द्र कुमार पिता केशरी प्रसाद गुप्ता के मकान के सामने खड़ी ट्रेक्टर की ट्राली को अज्ञात बदमाशों ने पार कर दिया। घटना 27 व 28 मई की दरम्यानीरात घटित हुई है। चोरी गई ट्राली की कीमत 25 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों केे विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Back to top button