Site icon Yashbharat.com

अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भाईचारे का दिया संदेश, जाती मजहब से पहले हम सब हिन्दुस्तानी है= नवाब खान

IMG 20250517 WA0018

कटनी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी भारतीय तिरंगा तले भारत की जीत का जश्न मनाया। कटनी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान ने भी तिरंगा रैली निकाली, सैकडो अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व मुस्लिम भाईयो ने हिस्सा लेकर हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारो के साथ भारतीय जीत का जश्न मनाया। इस दौरान इंजीनियर नवाब खान ने कहा की जाती मजहब से पहले हम सब भारतीय हिन्दुस्तानी है। किसी जाती मजहब मे अपराध और हत्या करना नही सिखाया जो यह करते हैं वह न हिन्दू है न मुस्लिम वह सिर्फ आतंकी है। जिनके लिए ठोस सजा मिलनी चाहिए। इंजीनियर नवाब खान ने यह भी कहा की भारत आज मोदी जी के हाथो सुरक्षित है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ महिलाओं की शक्ति को बढावा देते हुए मिशन सिंदूर के माध्यम से जिस तरह पाकिस्तान के खुदगर्ज आतंकवाद को करारा जवाब दिया वह एतिहासिक रहा। भारत आज अन्य देशो के मुकाबले मोदी जी की बजह से शक्तिशाली देश के रुप मे नजर आ रहा है। भारत की ताकत के सामने पाकिस्तान जैसे गद्दार देश खौफ खा रहे हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नवाब खान ने यह भी कहा की भारतीय सेना हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई व अन्य किसी मजहब नही देखती वह सभी एक जुट होकर भारत देश की हिफाजत फिर हम हिन्दुस्तानियों को अपने देश की सेवा और सैन्य बल के हिसाब से चलना चाहिए। हमे गर्व होना चाहिए की हमारे देश की सेना हमारे लिए जान देने को तैयार रहती है और हम आपसी विवादो मे घिरे रहते हैं। हमे सब कुछ भूल कर भारत देश की ताकत मजबूत करना चाहिए।

 

Exit mobile version