Sportsक्रिकेटखेल

Mickey Arthur : पाक कोच भारत से हार के बाद करना चाहते थे सुसाइड

नई दिल्ली। Pakistan coach Mickey Arthur:भारत से हार के बाद पाक कोच करना चाहते थे सुसाइड।

वर्ल्ड कप 2019 के 30वें मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 49 रन से हरा दिया। इस हार के साथ साउथ अफ्रीका की टीम जहां वर्ल्ड कप के 12वें सीजन के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। वहीं, पाकिस्तान की टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे खुल गए।

पाकिस्तान की 6 मैचों में ये दूसरी जीत थी। इससे पहले पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया और भारत से पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका से पहले अपने चिर प्रतिद्वंदी टीम भारत से मुकाबला खेला था, जिसमें 89 रन से हार झेलनी पड़ी। इसी को लेकर पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने खुलासा किया है कि वे भारत से हारने के बाद सुसाइड करना चाहते थे।

साउथ अफ्रीका से मैच जीतने के बाद एक प्रैस कॉन्फ्रेंस में मिकी आर्थर ने कहा, “ये सब बहुत जल्दी हुआ। आपने एक मैच हारा, दूसरा हारा। ये वर्ल्ड कप है यहां मीडिया होता है, जनता की उम्मीदें होती हैं और ऐसे में आप बचने के उपाय खोजते हैं। इसलिए पिछले रविवार को मैं सुसाइड करना चाहता था।” रविवार को ही भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में मुकाबला खेला गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply