Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

#METOO: लो अब पुरूष भी शामिल-साकिब सलीम ने सुनाई आपबीती, कहा- उसने मेरी पैंट में…

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में मीटू मूमेंट के तहत कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए है। इस मूमेंट के तहत कई सारी महिला कलाकारों ने अपने अनुभव शेयर किए हैं।अब हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है। महिलाओं को अलावा इस लिस्ट में मर्द भी इस पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए MeToo से जुड़ा अपना दुख व्यक्त किया है। हाल ही में अब साकिब सलीम ने एक इंटरव्यू में अपना मीटू मूमेंट शेयर किया है।

साकिब ने कहा- ”मैं नाम नहीं लेना चाहता। 21 साल की उम्र में जब मैंने एक्टर के तौर पर करियर का आगाज किया था उस दौरान एक शख्स ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। उसने मेरे पैंट के अंदर हाथ डालने की कोशिश की।” साकिब आगे कहते हैं कि मैंने इस पर तुरंत प्रक्रिया दी और उस शख्स को फटकार लगाई। उन्होंने उसे ऐसी हरकतें ना करने और अपने काम से मतलब रखने की सलाह दी।

वहीं जब साकिब से मीटू के तहत आ रही स्टोरीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ”ये दिल तोड़ने वाला है। गलती करने के बाद भी अपना बचाव करने वाले लोग इंसान नहीं हैं।”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply