Wednesday, April 29, 2026
FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

जल गंगा संवर्धन अभियान: पाइपलाइन और टोटियों की मरम्मत के साथ दिया जा रहा जल संरक्षण का संदेश

कटनी (09 मई) जल गंगा संवर्धन अभियान: पाइपलाइन और टोटियों की मरम्मत के साथ दिया जा रहा जल संरक्षण का संदेश जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिक निगम द्वारा विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर नागरिकों को जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया जा रहा है।

जल गंगा संवर्धन अभियान: पाइपलाइन और टोटियों की मरम्मत के साथ दिया जा रहा जल संरक्षण का संदेश

अभियान के तहत नगर निगम के जल प्रदाय विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा एवं उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव द्वारा पानी के अपव्यय को रोकने एवं जल संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए नगर की पेयजल सप्लाई की पाइप लाइनों के लीकेज का सुधार कार्य सहित टपकते पानी वाले नलों की मरम्मत एवं सार्वजनिक नलों की क्षतिग्रस्त टोटियों के बदलकर लोगों से जल अपव्यय को रोकने के संबंध में चर्चा की कर जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान के तहत जलप्रदाय टीम द्वारा कटाएघाट दुगाड़ी नाला के पास स्थित 600 एमएम पाईप लाइन से लीकेज का सुधार कार्य कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त अभियान के तहत नगर के अन्य स्थलों आधारकाप बस्ती में एच.डी.पी.ई पाइप लाइन लीकेज, कुंदन दास स्कूल के पास की लीकेज सहित बरगवां स्थित एल.आई.सी ऑफिस के पास 6 इंच वाल्व की रिपेयरिंग का कार्य कराया गया एवं लीकेज सुधार के माध्यम से अपव्यय हो रहे जल को रोकने का प्रयास किया गया एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम