त्यौहार जैसे माहौल में संगठन पर्व के साथ शुरू हुआ सदस्यता अभियान, जिलाध्यक्ष, विधायक, महापौर निगमाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने मिस्ड कॉल से ली भाजपा की सदस्यता

20240902 191824 scaled

कटनी। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आज जिला कार्यालय में त्यौहार जैसे माहौल के बीच शुरू हुआ। जिला कार्यालय में माधवनगर मण्डल के अंतर्गत सदस्यता अभियान से शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टन्डन, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, भंवर सिंह चौहान आदि ने सदस्यता नम्बर पर मिस्ड कॉल किया तदोपरांत फार्म भरकर सदस्यता ली।

संगठन पर्व की शुरूआत भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट सभी भाजपा जनों ने देखा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने अपने उद्बोधन में बताया कि सदस्यता अभियान प्रत्येक 6 वर्षों में किया जाता है।

इस बार डिजिटल माध्यम का विशेष उपयोग कर सदस्य बनाया जाएगा। कटनी की चारों विधानसभा में 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण करेंगे। जिला कार्यालय में ढोल नगाड़ों जोरदार आतिशबाजी तथा मिठाई बांट कर सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय तथा आभार प्रदर्शन माधवनगर मण्डल के अध्यक्ष वागीश आनंद ने क़िया। इसी तरह प्रत्येक मंडलों में शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले सदस्य बने उसके बाद सदस्यता अभियान का भव्य आगाज हुआ। जिले के सभी मंडलों में इसी उत्साह के साथ संगठन पर्व मनाया जा रहा है। यह अगले एक माह तक चलेगा।