भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने गोलबाजार रामलीला में की भगवान की आरती,सुंदर प्रसंगों का मंचन जारी, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने गोलबाजार रामलीला में की भगवान की आरती,सुंदर प्रसंगों का मंचन जारी, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भी
कटनी। गत दिवस कटनी की ऐतिहासिक गोलबाजार रामलीला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्यों ने भगवान श्री राम की आरती और पूजा अर्चना की। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी और जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी, पार्वती विनोद तामिया, शिल्पा जैन, संगीता मेघानी, ऋचा गेलानी, योगिता त्रिसोलिया, ज्योत्स्ना सोनी, नीरा सेठिया, मधु अग्रवाल, अंजिता तामिया, शैली मिश्रा, ममता गुप्ता, निशा मिश्रा आदि के साथ कमेटी के भरत अग्रवाल, शरद अग्रवाल, रवि खरे, कैलाश जैन सोगानी, आशुतोष शुक्ला, अंतिम गुप्ता, मनीष त्रिसोलिया, संजय गिरी, श्रीकांत गर्ग, वेंकटेश मिश्रा, शम्भू शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी ने कहा कि, “पूरे विश्व में शांति और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आज हम सभी ने भगवान राम की आरती की है। यह सनातन धर्म का महापर्व है और हम सभी को मिलकर इसे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।” वहीं, जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस भव्य रामलीला में आकर भगवान श्री राम की आरती करने का अवसर मिला। हम सभी ने देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।” इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भगवान की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने रामलीला के मंच पर भगवान राम, माता सीता, और लक्ष्मण की आरती कर आशीर्वाद लिया। गोलबाजार रामलीला में निरन्तर सुंदर तथा आकर्षक रामलीला का मंचन महंत धर्मराज पाठक के निर्देशन में शारदा
20 सितंबर को होगा धनुषयज्ञ, धर्मप्रिय जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। विगत दिवस यहां भगवान श्री राम जन्म तथा तड़का वध के सुंदर प्रसंग का मंचन किया गया। गोलबाजार में 20 सितंबर को धनुषयज्ञ लक्ष्मण परसुराम संवाद की लीला का मंचन किया जाएगा। सुंदर शीशमहल सजाने की तैयारी की जा रहीं हैं। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दर्शकों की सुविताओं के लिए कमेटी जुटी है। कमेटी ने धर्मप्रिय जनता से रामलीला का दर्शन कर भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आग्रह किया l








