Wednesday, May 27, 2026
Latest:
Latest

Mega Drug Bust: गुजरात में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ी स्ट्राइक; कच्छ तट से ₹1,150 करोड़ की 115 किलो कोकीन ज़ब्त, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

Mega Drug Bust: गुजरात में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ी स्ट्राइक; कच्छ तट से ₹1,150 करोड़ की 115 किलो कोकीन ज़ब्त, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

जखाऊ/कच्छ (गुजरात): भारतीय समुद्री सीमा की सुरक्षा में तैनात इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने एक जॉइंट ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों की कमर तोड़ दी है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर कच्छ के समुद्री तट पर चलाए गए एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने 115 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन (Cocaine) बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई इस कोकीन की अनुमानित कीमत करीब 1,150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हाल के वर्षों में देश के भीतर समुद्री मार्ग से होने वाली यह सबसे बड़ी और सनसनीखेज ड्रग्स बरामदगी में से एक है।

Pakistan में सरकार चला रहे या चरमपंथी? ‘कृष्ण नगर’ और ‘लक्ष्मी चौक’ के नाम पर भड़के कट्टरपंथियों ने मरियम सरकार से करवाया यू-टर्न

कोलंबिया-ब्राजील से वाया पाकिस्तान आ रही थी मौत की खेप

जांच एजेंसियों द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ और तकनीकी इनपुट से जो सच सामने आया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। यह खतरनाक मादक पदार्थ मूल रूप से दक्षिण अमेरिकी देशों (जैसे कोलंबिया या ब्राजील) से चला था।पाकिस्तान कनेक्शन: इसके बाद इस खेप को पाकिस्तान के रास्ते भारतीय सीमा में धकेलने की साजिश रची गई थी। तस्कर अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग का शातिर तरीके से इस्तेमाल कर गुजरात के कच्छ तट के जरिए इसे भारत के बड़े महानगरों में सप्लाई करने वाले थे।Mega Drug Bust: गुजरात में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ी स्ट्राइक; कच्छ तट से ₹1,150 करोड़ की 115 किलो कोकीन ज़ब्त, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

एक तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट खंगाल रही एटीएस

सुरक्षा बलों ने इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन के दौरान मौके से एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से एटीएस के टॉप अधिकारी बंद कमरे में पूछताछ कर रहे हैं। एजेंसियों का मानना है कि इस गिरोह के तार सीधे तौर पर दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क या अन्य वैश्विक टेरर-फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं। इस खेप के असली ‘रिसीवर’ (आकाओं) का पता लगाने के लिए देश के कई राज्यों में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

पिछले 5 सालों में 15वां सफल जॉइंट ऑपरेशन

गुजरात एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड के बीच का यह शानदार तालमेल देश की तटीय सुरक्षा के लिए एक मिसाल बन गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 5 वर्षों में दोनों एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया यह 15वां सफल एंटी-ड्रग्स ऑपरेशन है। समुद्री सीमाओं के जरिए देश को ‘नशामुक्त भारत’ बनाने और ड्रग-टेररिज्म को पूरी तरह ध्वस्त करने के राष्ट्रीय संकल्प को इस बड़ी कार्रवाई से भारी मजबूती मिली है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि