Wednesday, May 6, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ को लेकर बैठक संपन्न 16 से 22 मई तक भव्य रूप से संपन्न होगा, 15 मई को शोभायात्रा,

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ को लेकर बैठक संपन्न 16 से 22 मई तक भव्य रूप से संपन्न होगा, 15 मई को शोभायात्रा

 

कटनी। शहर में धर्म, आस्था और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे “शिवलिंग निर्माण महायज्ञ” एवं “श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ” को लेकर एक भव्य पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य पं. रजनीश शास्त्री जी महाराज ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे जनकल्याण और आत्मशुद्धि का महायज्ञ बताया।

पं. शास्त्री जी ने कहा कि वर्तमान समय में मानव जीवन भागदौड़ और तनाव से घिरा हुआ है, ऐसे में भागवत कथा और शिवलिंग निर्माण जैसे आध्यात्मिक आयोजन व्यक्ति को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वर से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया।

पत्रकार वार्ता में समाजसेवी अजय सरावगी, रौनक खंडेलवाल, गुल्लु खम्परिया, संदीप गुप्ता (मंटू), संजू नाकरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को सामाजिक एकता, धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन 16 से 22 मई 2026 तक भव्य रूप से संपन्न होगा, जिसकी शुरुआत 15 मई को शोभायात्रा के साथ होगी। प्रतिदिन प्रातः शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक तथा सायंकालीन समय में भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जहां भक्तजन कथा श्रवण के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य अर्जित करेंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करेगा, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और भाईचारे की भावना को भी प्रबल करेगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक महायज्ञ का हिस्सा बनने की अपील की है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि