FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

# ME Too पर सियासत का ट्रंप कार्ड बने केन्द्रीय मंत्री- एम.जे. अकबर के इस्‍तीफे पर बोलीं शोभा ओझा…

भोपाल: # ME Too पर सियासत का ट्रंप कार्ड बने केन्द्रीय मंत्री- एम.जे. अकबर के इस्‍तीफे पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा बोलीं। ओझा ने उन तमाम महिलाओं के साहस की दाद दी है, जिन्होने मी-टू अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण का परिचय देते हुए अन्याय, अत्याचार और यौन षोषण के खिलाफ अवाज उठाने की पहल की।

इन महिलाओं ने लगातार आवाज उठाई एवं राष्ट्रपति तक गुहार लगाई, जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा सरकार के केन्द्रीय मंत्री एम.जे. अकबर को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भाजपा के नेताओं पर शोभा ओझा ने  ME Too  पर सियासी हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्नाव एवं कठुआ की तरह ही इस प्रकरण में भी एम.जे. अकबर को बचाव का पूरा मौका दिया और उनके साथ खड़े रहे।

आखिर में महिलाओं की शक्ति के दवाब के चलते इस्तीफा देने को बाध्य होना पड़ा। ओझा ने कहा कि दिल्ली के भाजपा सांसद उदित राज, मध्यप्रदेश बीजेपी महिला मोर्चे की अध्यक्ष लता ऐलकर व इन्दौर की विधायक ऊषा ठाकुर ने बेशर्मी का परिचय देते हुए महिलाओं के ऊपर ही प्रश्न चिन्ह उठाये थे। इन नेताओं ने महिलाओं को ही आरोपी बताकर सीख देने का काम किया, यही भाजपा के नेताओं का असली चरित्र है।

श्रीमति ओझा ने कहा कि भाजपा कभी भी महिलाओं के सम्मान की बात नहीं करती। ये पहला मौका है जब सार्वजनिक रूप से 20 से अधिक महिलाओें ने केन्द्रीय मंत्री एम.जे. अकबर जैसे नेता के चरित्र का चित्रण कर भाजपा के चेहरे को उजागर करने का काम किया। श्रीमति ओझा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक महिलाओं के साथ खड़ी है और उनको न्याय दिलाने के लिए वचनवद्ध है।

Leave a Reply

Back to top button