नगर निगम में कल आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई,प्रातः 11 बजे से नागरिकों की समस्याओं पर होगी सुनवाई
नगर निगम में कल आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई,प्रातः 11 बजे से नागरिकों की समस्याओं पर होगी सुनवा
कटनी -नगर वासियो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आयोजित की जाने वाली महापौर जनसुनवाई का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में कल 7 अप्रैल मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 तक नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
महापौर जनसुनवाई के दौरान शहर के नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगे।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के माध्यम से नगर निगम प्रशासन आम नागरिकों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन की कोशिश है कि शहरवासियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, सड़क, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण सहित नगर निगम से जुड़े विभिन्न मामलों पर आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं और शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी की जाती है।

