Site icon Yashbharat.com

नारी सम्मान एवं साहित्य सृजन का अनूठा संगम: ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुईं महापौर प्रीति संजीव सूरी,महिलाओं को बताया समाज की शक्ति और संस्कारों की आधारशिला

Picsart 26 05 15 18 15 48 475

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

नारी सम्मान एवं साहित्य सृजन का अनूठा संगम: ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुईं महापौर प्रीति संजीव सूरी,महिलाओं को बताया समाज की शक्ति और संस्कारों की आधारशिला

कटनी –“मातृ शक्ति सम्मान समारोह” एवं “माँ” पुस्तक विमोचन कार्यक्रम महिला सम्मान, संवेदनाओं और साहित्यिक चेतना का प्रेरणादायी आयोजन बनकर उभरा। बुधवार 13 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सहभागिता करते हुए महिलाओं को संबोधित किया और समाज निर्माण में मातृ शक्ति की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक/अध्यक्ष श्री राघवेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की संचालिका समाजसेवी अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंशु तिवारी रहीं। आयोजन सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति एवं हिंदी लेखिका संघ जिला कटनी म.प्र. के निर्देशन में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के दौरान सभागार में मातृ शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया तथा “माँ” विषय पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती है। एक माँ अपने संस्कारों, त्याग और समर्पण से समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयास किसी भी सभ्य समाज की पहचान हैं।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज को नई दिशा दे रही है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को समाजहित में उपयोग करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं ने मातृ शक्ति के सम्मान और साहित्यिक गतिविधियों को समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया। आयोजन के अंत में अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version