katniLatest

तक्षशिला बाल निकेतन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन – एकाग्रता की शक्ति का प्रदर्शन

कटनी। तक्षशिला बाल निकेतन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तक्षशिला बाल निकेतन में छात्रों और छात्राओं द्वारा आस्था, उत्साह, और उमंग के साथ कार्यक्रम मनाया गया।

इस अवसर पर तिलक वंदन, पुष्प अर्पित करने, भजन, आरती करने और श्रीकृष्ण के आदर्शों और संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा आठवीं के छात्र दीपक मौर्य ने विजय प्राप्त की और कक्षा छठवीं के छात्र विजेंद्र लुनियाँ उपविजेता बने।

विजेता और उपविजेता को श्री बसंत प्यासी, श्री अनिल साहू, श्री सुरेंद्र साहू, श्री गणेश सोनी, श्री जीवन लाल लुनियाँ, सुखदेव यादव आदि की गरिमामय उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य साधना तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “श्रीकृष्ण हमें अनुशासन, धैर्य, संयम, निरंतरता, मित्रता और सदा आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।

कर्म के आधार पर ही भविष्य के फल निश्चित होते हैं, अतः छात्रों को अपने कर्म पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एकाग्रचित्त होकर पढ़ने से हम अपने लक्षित लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम