Thursday, May 21, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Maternity Leave : कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई मातृत्‍व अवकाश की अवधि

Maternity Leave भोपाल। कामकाजी महिलाओं के लिए अच्‍छी खबर है। कामकाजी महिलाओं को मिलने वाले मातृत्व अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है।

कामकाजी महिलाओं के लिए अच्‍छी खबर है। मातृत्व अवकाश को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। इन महिलाओं को मिलने वाले मातृत्व अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है।
Maternity Leave
अभी तक यह अवकाश 12 सप्‍ताह था, जिसे बढ़ाकर 26 सप्‍ताह कर दिया गया है। यानी अभी तक यह 84 दिनों का था, जो अब बढ़ाकर 182 दिनों का कर दिया गया है। यह अवधि आधे साल यानी 6 महीने की अवधि से भी अधिक है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार Santosh Gangwar ने Tweet करके इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने इस सूचना के साथ ही अन्‍य जानकारियां भी दी हैं। यह भी बताया गया है कि इस अवधि के दौरान महिला कर्मचारी के वेतन में उनके संस्‍थान कोई कटौती नहीं कर सकेंगे और उन्‍हें पूरा वेतन दिया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम