Latestराष्ट्रीय

Maruti Suzuki के गोदाम में हाई-टेंशन बिजली तार टूटकर गिरने से लगी आग, 16 वाहन जलकर हुए खाक

प्रयागराज में शुक्रवार को मारुति सुजुकी Maruti Suzuki के गोदाम में एक हाई-टेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे आग लग गई। इसमें 16 वाहन जलकर राख हो गए, जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना झूंसी के अंदावा में हुई। कारों में लगे सीएनजी सिलेंडर फटने से विस्फोट हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर के पांडे ने बताया कि आग बुझाने के लिए फूलपुर, सोरांव हंडिया, नैनी और सिविल लाइंस से सात दमकल गाड़ियां बुलाई गई। उन्होंने कहा, “गैराज में 400 गाड़ियां खड़ी थीं। आग बुझाने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने पाया काबू

चीफ फायर ऑफिसर आरके पांडेय, मारुति सुजुकी के गैरेज गोडाउन में आग लगने की सूचना मिली। फायर स्टेशन फूलपुर, सोरांव हंडिया, नैनी, सिविल लाइंस सहित 5 स्टेशन से 7 गाड़ियां पहुंची। आस-पास 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। गैरेज में 400 गाड़ियां खड़ी थी। उन्हें आग में जलने से बचा लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी ने विभाग से कोई NOC नहीं लिया था। इसके चलते नोटिस जारी करने के साथ जुर्माना लगाया जाएगा

Back to top button