हरदुआ पहुँचा शहीद प्रदीप पटेल का पार्थिव शरीर

IMG 20240907 WA0026

कटनी। शहीद प्रदीप पटेल का पार्थिव शरीर उनके ग्रह ग्राम हरदुआ कला पहुंच गया है। शहीद के पहुंचते ही यहां मौजूद हजारों लोगों की आंखे नम हो गई। बिलखते माता पिता को विधायक संजय पाठक ने संभाला, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की तैयारी हो चुकी है।

हरदुआ ग्राम में विधायक संजय पाठक के साथ प्रभारी मंत्री उदयप्रताप सिंह , राज्य मंत्री लखन पटेल भी मौजूद हैं।

बता दें कि जिले के विजयराघवगढ़ के निवासी शहीद प्रदीप पटेल को श्रंद्धांजलि देने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हजारों नागरिक अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद हैं।

 

लोग अपने बेटे को नम आंखों से बिदाई देने पहुंचे हैं। सुबह खजुराहो में शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचा जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।

इधर विजयराघवगढ़ में विधायक संजय पाठक कल से ही परिजनों के साथ हैं। आज यहां बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी पहुंचे।

बता दें कि कटनी जिले के सैनिक प्रदीप पटैल का सिक्किम में एक हादसे में निधन हो गया था जिनकी पार्थिव देह आज कटनी पहुंची।

इसे भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफ़ा: DA में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान; CM डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा, 9 महीने का एरियर्स 3 किस्तों में मिलेगा