गोवा में पर्यटकों से जुड़ी कई घटनाएँ, लाइफगार्ड्स ने समय रहते बचाई जान
गोवा में पर्यटकों से जुड़ी कई घटनाएँ, लाइफगार्ड्स ने समय रहते बचाई जान
गोवा में पर्यटकों से जुड़ी कई घटनाएँ, लाइफगार्ड्स ने समय रहते बचाई जान, दक्षिण और उत्तर गोवा के विभिन्न बीचों और दूधसागर जलप्रपात पर हाल के दिनों में कई घटनाएँ सामने आईं, जिनमें पर्यटकों को समय पर रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। सरकार द्वारा नियुक्त एजेंसी ‘दृष्टि मरीन’ के अनुसार सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई।
खूंटी में बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक
उत्तर गोवा के अश्वेम बीच पर बंगलूरू का एक 29 वर्षीय पर्यटक करीब 50 मीटर दूर गहरे पानी में बह गया था, जिसे रेस्क्यू ट्यूब और बोर्ड की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं बागा बीच पर गुजरात के 18 वर्षीय पर्यटक को तेज लहरों से बचाया गया।
कैंडोलिम बीच पर दो अलग घटनाओं में एक 17 वर्षीय पर्यटक को घबराने पर सुरक्षित किया गया, जबकि ब्रिटेन की 67 वर्षीय महिला को चक्कर और सांस लेने में दिक्कत होने पर बीच पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में दिल्ली की 42 वर्षीय महिला को भी प्राथमिक सहायता देकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जब वॉटर स्पोर्ट्स के दौरान नाव से टकराने से उसके टखने में चोट लगी थी।
दूधसागर जलप्रपात पर पुणे का एक 36 वर्षीय पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के पानी में उतर गया था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं तीन साल का बच्चा चट्टान से फिसलकर पानी में गिर गया था, जिसे भी समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया।
दक्षिण गोवा के बेनौलिम बीच पर तीन पर्यटक आवारा कुत्तों के काटने का शिकार हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे इलाज की सलाह दी गई। इसके अलावा, उत्तोड़दा बीच पर लाइफगार्ड्स ने एक महिला का खोया हुआ सोने का मंगलसूत्र भी ढूंढने में मदद की।
अधिकारियों ने पर्यटकों से समुद्र में सावधानी बरतने, चेतावनी संकेतों का पालन करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।








