Site icon Yashbharat.com

कांबिंग गश्त में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 178 आरोपी पकड़े, 29 स्थाई और 84 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 28 चालकों पर कार्रवाई

Picsart 26 10 31 16 14 26 539

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

कांबिंग गश्त में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 178 आरोपी पकड़े, 29 स्थाई और 84 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 28 चालकों पर कार्रवा

 

कटनी। अपराधियों पर शिकंजा कसने और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कटनी पुलिस ने विगत रात्रि जिलेभर में व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग करते हुए कुल 178 आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें 29 स्थाई वारंटी और 84 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

अभियान के दौरान पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के साथ अवैध शराब, हथियार, जुआ-सट्टा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 28 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई, वहीं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 20 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब जब्त की गई।

पुलिस ने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनके घरों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान 50 गुंडा बदमाशों और 46 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया। इसके अलावा जिला बदर किए गए तीन बदमाशों की भी जांच की गई।

गश्त के दौरान जुआ-सट्टा एक्ट के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि अवैध हथियार रखने पर एक आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर पांच व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस तथा 55 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान में 27 जमानती वारंट और 38 समंस तामील कराए गए। वहीं रात्रि में आवागमन करने वाले 25 मुसाफिरों की जांच कर उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, चौराहों, होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की भी सघन जांच की। वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई का उद्देश्य फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के साथ जिले में अपराधों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।

Exit mobile version