चांडक चौक ब्रिज के पास बड़ा हादसा टला, यातायात पुलिस की सतर्कता से रुकी अनियंत्रित ब
कटनी। शहर के चांडक चौक स्थित ब्रिज के पास यातायात पुलिस की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हुई एक सवारी बस को मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने बेरिकेडिंग के लिए लगाए गए स्टॉपर की मदद से आगे बढ़ने से रोक लिया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को चांडक चौक स्थित ब्रिज के पास एक सवारी बस तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित हो गई। इस दौरान मौके पर ड्यूटी कर रहे एएसआई संदीप वाल्मीक एवं यातायात कर्मियों ने तत्काल स्थिति को भांपते हुए सतर्कता दिखाई। पुलिसकर्मियों ने बेरिकेडिंग के लिए लगाए गए स्टॉपर की सहायता से बस को आगे बढ़ने से रोक दिया। उनकी तत्परता के चलते संभावित दुर्घटना टल गई।

