katniमध्यप्रदेश

खेलों के माध्यम से बेटियों में आत्मविश्वास विकसित करना मुख्य उद्देश्य ,अस्मिता गर्ल्स एथलेटिक्स लीग 2025, कटनी में भव्य सफलता के साथ सम्पन्न

खेलों के माध्यम से बेटियों में आत्मविश्वास विकसित करना मुख्य उद्देश्य ,अस्मिता गर्ल्स एथलेटिक्स लीग 2025, कटनी में भव्य सफलता के साथ सम्पन्न

कटनी-ऑर्डनेंस फ़ैक्ट्री स्टेडियम, कटनी में ज़िला स्तरीय अस्मिता गर्ल्स एथलेटिक्स लीग 2025 का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से बालिकाओं के लिए under‑14 और under‑16 आयु वर्ग में आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, साहस, शारीरिक फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करना है, साथ ही युवा प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें आगे प्रशिक्षण एवं खेल के अवसर प्रदान करना था।

अस्मिता लीग, जिसे एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेल विकास प्राधिकरण के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया के तहत भारत के 300 जिलों में आयोजित किया जा रहा है ।प्रतियोगिता का आयोजन AFI, SAI एवं भारत सरकार के खेल मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट तरीके से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में —
सुश्री एनेट एफ. बिस्वास — क्लस्टर सीएसआर हेड, अदाणी फ़ाउंडेशन, कैमोर एवं अमेठा सीमेंट वर्क्स
श्री राजेश कुमार पांडे — स्पोर्ट्स ऑफिसर, ऑर्डनेंस फ़ैक्ट्री कटनी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी फारूख अंसारी एवं मृणाल बैनर्जी
उपस्थित रहे।
सभी विजेता बालिकाओं को मुख्य अतिथि सुश्री एनेट एफ. बिस्वास के करकमलों द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह क्षण खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
अपने प्रेरक संबोधन में एनेट विश्वास ने कहा —
बेटियाँ खेल के हर मैदान में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करें। AFI, SAI, भारत सरकार और कटनी जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त प्रयासों से बेटियों को वह अवसर और मंच प्रदान हो रहा है, जिसके वे योग्य हैं। आज कटनी की बेटियाँ केवल खेल नहीं रही हैं — वे अपने सपनों को आकार रूप दे रही हैं, सीमाएँ तोड़ रही हैं तथा भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने की क्षमता रखती हैं। हम हर उस बेटी के साथ खड़े हैं जो आगे बढ़ना चाहती है, और अदाणी फ़ाउंडेशन इसमें सदैव आपके साथ रहेगा। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ ऑर्डनेंस फैक्ट्री के खेल अधिकारी राजेश कुमार पांडे द्वारा किया गया।
कुल मिलाकर प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो कटनी जिले में बालिकाओं के खेल विकास की बढ़ती लोकप्रियता और सफलता का प्रमाण है।
इस अवसर पर कटनी जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा एवं सचिव श्री वीरेंद्र सिंह ने भी उद्बोधन दिया और बालिकाओं के सर्वांगीण खेल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम की सफलता में जिला अस्पताल की टीम का भी विशेष योगदान रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा भेजी गई मेडिकल टीम ने पूरे आयोजन के दौरान स्वास्थ्य और सुरक्षा की निगरानी की, जिससे प्रतियोगिता सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सकी।आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तकनीकि अधिकारी फ़ारुक अंसारी, मृणाल बनर्जी, देवी सिंह ठाकुर, सतीश डबरे, विनोद बिलई, संदीप मोर्य, प्रभु बेरागी, अशोक राव,उमा चढ़ार, रेखा पटेल, सुदर्शना मैडम, श्रद्धा पांडे
अदाणी फ़ाउंडेशन — कैमोर एवं अमेठा स्पोर्ट्स सेंटर की टीम
जितेश विश्वकर्मा वंदना डेविड, आयुषी चौहान, कुमकुम गौतम, सागर मांझी, शिवांश तिवारी, आकाश मांझी, सुमित कुमार,नारायण दत्त द्विवेदी, अक्षत नागवानी, के. अशोक, अर्जुन कुशवाहा, सलमान अहमद का सराहनीय सहयोग रहा।
संघ द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गया। सभी बच्चों को स्वल्पाहार भी कराया गया।
समापन अवसर पर कटनी जिला एथलेटिक्स संघ ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों, स्कूलों, खेल विभाग, ऑर्डनेंस फ़ैक्ट्री प्रशासन, मेडिकल टीम, स्वयंसेवकों और अदाणी फ़ाउंडेशन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। संघ ने आश्वस्त किया कि कटनी जिले की बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ाने हेतु ऐसे उच्च स्तरीय कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जिले की प्रतिभाएँ राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर और अधिक चमक बिखेर सकें।

Back to top button