katniमध्यप्रदेश

एक हजार करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले में महेंद्र गोयंका 10 दिन की पुलिस कस्टडी में

एक हजार करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले में महेंद्र गोयंका 10 दिन की पुलिस कस्टडी में

कटनी -कटनी से जुड़े बहुचर्चित कथित एक हजार करोड़ रुपये के धोखाधड़ी एवं जालसाजी मामले में गिरफ्तार रायपुर निवासी महेंद्र गोयंका को कोलकाता की अदालत ने 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। अब कोलकाता पुलिस रिमांड के दौरान उनसे मामले में गहन पूछताछ करेगी।

 

जानकारी के अनुसार, महेंद्र गोयंका को कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उन पर कटनी निवासी संजय पाठक के परिवार से जुड़ी कंपनियों के साथ कथित वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप हैं। इस संबंध में कोलकाता में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

 

बताया गया है कि गोयंका के विरुद्ध कटनी में भी धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि 10 दिन की कस्टडी के दौरान मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Back to top button