Latestमध्यप्रदेश

Maharashtra Election बीजेपी, सेना NCP के बीच बन गई बात, हुई सीट शेयरिंग,भाजपा ने 5 विधायकों के टिकट काटे, लिस्ट में किसी मुस्लिम प्रत्याशी का नाम नहीं

Maharashtra Election माहिम सीट से शिवसेना ने सदानंद शंकर सरवणकर को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर उनका मुकाबला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे से होगा।

भाजपा ने 5 विधायकों के टिकट काटे हैं। लिस्ट में किसी मुस्लिम प्रत्याशी का नाम नहीं है। भाजपा ने मुंबई में 16 विधायकों में से 14 को दोबारा टिकट दिया है। 2019 में भाजपा का समर्थन करने वाले 3 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट मिला है।

मई महीने में लोकसभा चुनाव हारे दो नेताओं सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर विधानसभा और मिहिर कोटेचा को मुलुंड सीट से टिकट मिला है। इसके अलावा मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को बांद्रा पश्चिम से और उनके भाई विनोद शेलार को मलाड पश्चिम से टिकट मिला है।

महायुति ने अब तक 144 नाम की घोषणा की है। इसमें भाजपा के 99 और शिवसेना (शिंदे गुट) के 45 नाम शामिल हैं।

20 अक्टूबर को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 79 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट मिला। सभी 10 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी चुनाव लड़ेंगे।

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से लड़ेंगे।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाने वाला पहला चुनाव CM एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है।

जलगांव की एरंडोल सीट से मौजूदा विधायक चिमनराव पाटिल को मौका नहीं दिया है। उनकी जगह अमोल चिमनराव पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, अमरावती की दरियापुर विधानसभा सीट से अभिजीत अडसुल को उम्मीदवार बनाया गया है। आनंदराव अडसुल शिवसेना के पूर्व सांसद हैं। हालांकि, पहले ऐसी चर्चा थी कि यहां से भाजपा की नवनीत राणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

दो भाई मैदान में: मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से, जबकि उनके भाई किरण सामंत को राजापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इस बीच, दिवंगत सेना विधायक अनिल बाबर के बेटे सुहास बाबर को खानापुर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम