Site icon Yashbharat.com

Maharashtra Election Result 2019 LIVE Update : महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में भाजपा का शतक, गठबंधन की नजर 200 के आकंड़े पर

election

Maharashtra Election Result 2019 LIVE Update : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस बार भी मुख्य मुकाबले भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। प्रदेश में इस बार 60 फीसदी वोटिंग हुई, जो 2014 के मुकाबले करीब 3 फीसदी कम रही। सवाल यही है कि क्या देवेंद्र फडणवीस एक बार भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ पाएंगे? क्या चुनावी मैदान में उतरने वाला ठाकरे खानदान का पहला शख्स (आदित्य ठाकरे) जीत दर्ज कर पाएगा? क्या लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस यहां अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी? पढ़िए लाइव अपडेट्स –

9:35 AM: महाराष्ट्र में रुझानों के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 106 सीट पर आगे चल रही है। शिवसेना के खाते में 66 सीट जीत दिख रही है। कांग्रेस 34 तो राकांपा 36 सीट पर आगे है। सभी दलों के बड़े नेता आगे चल रहे हैं।

Exit mobile version