Wednesday, May 13, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश के इन इलाकों में शुक्रवार से बारिश के आसार

Madhya Pradesh Weather Update। बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को अंडमान के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। उसके प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी बरसात होगी। बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मलाजखंड में 35.2, मंडला में 23, छिंदवाड़ा में 0.8 मिमी. बरसात हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उड़ीसा के तट पर बने सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में बरसात हो रही है। शुक्रवार से पश्चिमी मध्य प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। शेष स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

जबलपुर कटनी में दिनभर छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश

जबलपुर जिले के आसमान पर बुधवार को पूरे दिन बादल छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बादलों की वजह से उमस भी बढ़ गई थी, हालांकि शाम को हवा चलने से थोड़ी राहत मिल गई। बुधवार को दिन का तापमान 32.0 डिग्री रिकार्ड हुआ। सुबह का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे के दौरान संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम