Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश सीएम का सवाल: पाकिस्तान का हाथ कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन में?

07 01 2024 mohan yadav cm 202417 144710

मध्य प्रदेश सीएम का सवाल: पाकिस्तान का हाथ कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन के साथ है ?। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के धारा 370 को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट करें।

मुख्यमंत्री ने कहा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने के मसले पर खुलकर कह रहे हैं कि पाकिस्तान, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की एक राय है। तो क्या यह गठबंधन पाकिस्तान ने कराया..? इस बात के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी बात स्पष्ट करें, यह घोर निंदनीय है, अगर कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंडे को लागू कर रही है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

कांग्रेस दुश्मनों से हाथ मिलाना चाह रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए है, लेकिन आज भी यह दंश अगर सामने आ रहा है। भाजपा ने हमेशा यह सामने रखा है कि धारा 370 एक कलंक है।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: मध्य प्रदेश में स्वसहायता समूह की महिलाएं टोल टैक्स वसूलती हैं

आज मोदी के नेतृत्व में कश्मीर सामान्य राज्यों की श्रेणी में खड़ा हुआ है। कांग्रेस केवल चुनावी राजनीति के लिए देश के दुश्मनों से हाथ मिलाना चाह रही है, यह शर्म की बात है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस पूरे घटनाक्रम पर माफी मांगना चाहिए और पाकिस्तान को कठोर शब्दों में जवाब देना चाहिए।

Exit mobile version