
कटनी। माधवनगर पुलिस की सख्ती: वाहन चेकिंग और पेट्रोलिंग के साथ अपराधों को रोकने का अभियान। कटनी के माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि बिती रात माधवनगर कस्बा एवं आसपास के क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग और रोड पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया,इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं संदिग्ध वाहनों की निगरानी करना था पुलिस टीम ने सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया और लोगों को सड़क किनारे सही तरीके से पार्किंग करने की हिदायत दी इस दौरान पुलिस ने 50 से अधिक वाहनों की जांच की 11 चालान काटे गए और 3900 रु का जुर्माना वसूला गया।








