Latest

LPG Rasoi Gas Rate March 2021: झटका; फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

LPG Rasoi Gas Rate March 2021: रसोई गैस की कीमत एक बार फिर बढ़ गई है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 मार्च को हुई समीक्षा के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर यानी 14.2 kg वाले सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में बिना सबसिडी वाले सिलेंडर की कीमत 819 रुपए पहुंच गई है। चार दिन में यह दूसरा मौका है जब रसोई गैस महंगी हुई है। वहीं एक महीने की बात करें तो दाम चौथी बार बढ़े हैं। फरवरी में रसोई गैस 100 रुपए प्रति सिलेंडर महंगी हुई थी। आज की बढ़ोतरी के बाद यह आंकड़ा 125 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गया है।

रसोई गैस के दामों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले ही उच्च स्तर को छू रही हैं। वैसे सुकून वाली बात यह रही कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज (1 मार्च) लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। 28 फरवरी को भी दरें स्थिर रही थीं

देखते ही देखते 125 रुपए महंगा हो गया सिलेंडर

    • 4 फरवरी को 25 रुपए बढ़े
    • 14 फरवरी को 50 रुपए बढ़े
    • 25 फरवरी को 25 रुपए बढ़े
    • 1 मार्च को 25 रुपए बढ़े

प्रमुख शहरों में रसोई गैस के दाम

अब दिल्ली में घरेलू रसोई गैस का दाम 794 से बढ़कर 819 रुपए हो गया है। वहीं मुंबई में लोगों को 14.2 किलो के सिलेंडर के लिए 819 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। कोलकाता में यह कीमत 845.50 रुपए प्रति सिलेंडर तो चेन्नई में 835 रुपए है। अपने शहर में रसोई गैस

19 kg रसोई गैस सिलेंडर (कमर्शियल) के दाम

90.50 रुपए के उछाल के बाद अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1614 रुपए हो गई है। मुंबई में 1563.50 रुपए प्रति सिलेंडर, तो कोलकाता में 1681.50 रुपए और चेन्नई में 1730.5 रुपए चुकाने होंगे

Back to top button