LPG Price Update: इंडियन ऑयल नें नए साल पर रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाए, प्लेन का किराया भी ; जानिए जनवरी में क्या क्या बदलाव हुए

Lpg

LPG Price Update: इंडियन ऑयल नें नए साल पर रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाए, प्लेन का किराया भी कम होगा । कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में आंशिक कटौती की है. नए साल के पहले दिन कंपनियों ने 1.50 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की है. नई कीमतें आज यानी नए साल 2024 के पहले दिन से ही लागू हो जाएंगी. वैसे, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इससे आम आदमी को सीधे तौर पर फायदा नहीं मिलेगा. घर के किचन में आने वाला सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा. वैसे, उम्मीद की जा रही थी कि चुनावी साल लगते ही आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है.

2019 में पहले दिन मिला था तोहफा

हां, वो भी चुनावी साल था. 1 जनवरी 2019 को 14.2 किलोग्राम गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें काफी कम हो गई थीं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, 1 दिसंबर 2018 को दिल्ली में एलपीजी का रेट 809.5 रुपये हो गया था, जो 1 जनवरी 2019 को घटकर 689 रुपये रह गया. इसी तरह से सभी मेट्रो शहरों में कीमतें घट गई थीं. तब दिल्ली में 120 रुपया प्रति सिलेंडर सस्ता हुआ था. हालांकि इस बार 2024 चुनावी साल लगने पर ऐसा नहीं हुआ.

Cylinder Price Today: तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में आंशिक कटौती की है. नए साल के पहले दिन कंपनियों ने 1.50 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की है. नई कीमतें आज यानी नए साल 2024 के पहले दिन से ही लागू हो जाएंगी. वैसे, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे आम आदमी को सीधे तौर पर फायदा नहीं मिलेगा. घर के किचन में आने वाला सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा. वैसे, उम्मीद की जा रही थी कि चुनावी साल लगते ही आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें-  मिशन चौक ओवरब्रिज पर देर रात तेज रफ्तार वाहन का कहर, रैलिंग और नॉइस बैरियर क्षतिग्रस्त; सीसीटीवी से खुलेगा हादसे का राज

हवाई सफर होगा सस्ता!

हां, OMC यानी Oil Marketing कंपनियों ने आज नए साल पर हवाई ईंधन के दाम में भी कटौती की है. कीमतों में क़रीब 4162.50 रुपये प्रति किलो लीटर की कटौती की गई है. लगातार तीसरी कटौती से हवाई किराये में कमी आने की उम्मीद है. नई दरें आज से लागू हो जाएंगी.

प्लेन के ईंधन में कटौती का आंकड़ा देखकर चकराइएगा नहीं. एविएशन टर्बाइन फ्यूल का रेट सामान्य रूप से 1.10 लाख रुपये प्रति किलो लीटर के आसपास रहता है. हां, दिल्ली-मुंबई के रेट में एक या दो हजार का अंतर जरूर हो सकता है.

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श