LPG सिलेंडर 122 रुपये तक हुआ सस्ता, जानें आपको कितनी मिली राहत

Lpg

LPG Latest Price June 2021: एक जून को गैस सिलेंडर की कीमतों में हुए बदलाव की वजह से एलपीजी की कीमत दिल्ली में 122 रुपये सस्ती हो गई।

इस कटौती से आपको खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कटौती 19 किलो वाले सिलेंडर में की गई है।

मई में यह 1595 रुपये 50 पैसे का था। इंडियन ऑयल की की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब इसका रेट 1473.5 रुपये रह गया है।

एलपीजी गैस की कीमत एक जून से 

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
मई 1, 20211595.51667.515451725.5
अप्रैल 1, 2021164117131590.51771.5
मार्च 1, 202116141681.51563.51730.5
फरवरी 25, 20211519158414681634.5
फरवरी 15, 20211523.5158914731639.5
February 4, 202115331598.51482.51649

स्रोत: IOC

जहां तक 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात है तो मई में भी इसके दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपये है। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें-  कूनो में गूंजी किलकारियां! बोत्सवाना से आई मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म, भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर 62 हुआ

गैर सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेंडरों की कीमत (Rs./14.2 kg cylinder)

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
जून 1, 2021809835.5809825
मई 1, 2021809835.5809825
अप्रैल 1, 2021809835.5809825
मार्च 1 , 2021819845.5819835
फरवरी 25 , 2021794820.5794810
फरवरी 15 , 2021769795.5769785
फरवरी 4 , 2021719745.5719735
जनवरी 1 , 2021694720.5694710
दिसंबर 15 , 2020694720.5694710
दिसंबर 02 , 2020644670.5644660
नवंबर 01 , 2020594620.5594610
अक्टूबर 01 , 2020594620.5594610