Tuesday, May 12, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Love Jihad: पहले प्यार, फिर धोखा: इंदौर में युवती को जाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल

Love Jihad: पहले प्यार, फिर धोखा: इंदौर में युवती को जाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल। इंदौर में राजेंद्र नगर पुलिस ने दानिश खान निवासी जूना रिसाला के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। एक युवती ने उसके खिलाफ शिकायत की है। युवती का कहना है दानिश से 27 अप्रैल 2024 को एक कार्यक्रम में मिली थी। इसके बाद दोस्ती हो गई और सोशल मीडिया पर बात करने लगे।

 

Love Jihad: पहले प्यार, फिर धोखा: इंदौर में युवती को जाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल

आरोपित ने उसे एक रिश्तेदार के घर जाने के बहाने विजय नगर स्थित होटल ले गया। शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इस दौरान आरोपित ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में वह इन फोटो और वीडियो के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करने लगा। वह इन्हें वायरल करने की धमकी देकर अब तक चार लाख रुपये ले चुका है।

आरोपित ने कई बार युवती के साथ संबंध बनाए और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने लगा। पुलिस ने दानिश खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 64(2)(एम) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर एक अन्य मामले में गांधी नगर पुलिस ने विकास सिसोदिया निवासी समर्थ कालोनी गोमटगिरी पर गवाह को धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि