Monday, May 18, 2026
Latest:
Latest

Love Jihad: मम्‍मी को दोस्‍त कर रहा परेशान, ‘हमारी कौम में 4 शादियां जायज, मुझसे शादी कर लो’

Love Jihad: मम्‍मी को दोस्‍त कर रहा परेशान, ‘हमारी कौम में 4 शादियां जायज, मुझसे शादी कर लो’। मां का परिचित विवाहिता बेटी और उसकी 12 वर्षीय बहन को धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित ने युवती के फोन से धोखे से मां के फोटो इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड़ कर उस पर आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए।

पति को तलाक देकर उससे शादी कर ले

युवती को इस बात के लिए लगातार धमकाया कि वह पति को तलाक देकर उससे शादी कर ले। उसने कहा कि मुसलमानों में तो चार शादियां भी जायज हैं। यही नहीं, युवती की 12 वर्षीय बहन को भी मुस्लिम रीति-रिवाज सीखने के लिए दबाव बनाता था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर बड़ला (खजराना) निवासी रहीम खान को गिरफ्तार कर लिया।

फोन उठा लिया और उसमें से मां के फोटो अपने फोन में अपलोड कर लिए

पुलिस के अनुसार, सांईनाथ कालोनी निवासी युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसकी मां का परिचित है। 23 अक्टूबर को उसकी छोटी बहन के जन्मदिन पर घर आया था। इस दौरान उसने चार्जिंग पर लगाया उसका फोन उठा लिया और उसमें से मां के फोटो अपने फोन में अपलोड कर लिए। इसके बाद फोटो को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिए और उन पर अनर्गल पोस्ट करने लगा।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम