Site icon Yashbharat.com

रथ पर सवार होकर निकले भगवान महावीर स्वामी, शोभायात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, शहर में धूमधाम से मनाई गई जयंती

WhatsApp Image 2025 04 10 at 12.14.18 PM

कटनी। दिग.जैन समाज पंचायत समिति विद्यासागर नवयुवक मंडल के तत्वाधान में जीयों और जीने दो के उद्घोषक भगवान महावीर स्वामी के जन्म के जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में महावीर चौक से श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा घंटाघर, गर्गचौराहा, हीरागंज, गोलबाजार, मेन रोड़, सुभाष चौक, कपड़ा, बाजार,जवाहर चौक से होते हुये महावीर कीर्ति स्तंभ में समाप्त हुई। धर्म यात्रा में बैण्ड, धर्मध्वज लिये अश्वरोही आर्कषक झांकी, रात्रिकालीन पाठशाला के बच्चे जय-जयकार के नारे लगाते युवजन भजन गाते, नृत्य करते,भक्तजन महिला मंडल के सदस्यॉ चल रही थी। जगह-जगह रंगोली सजाकर, आरती उतारकर श्री जी की भव्य आगवानी की गई। रथ एवं पालकी पर सवार श्री जी को लेकर भक्तगण चल रहे थे। जिसमें दिग.जैन समाज पंचायत समिति विद्यासागर नवयुवक मंडल,दिग.जैन सोशल ग्रुप, जैन मिलन अखिल भारतवर्षीय दिग. जैन महिला परिषद्,दिग.जैन सोशल गु्रप,रायल जिनाज्ञा परिवार,अनेकांत परिषद, गुरू भक्त मंडल, हाउसिंग बोर्ड जैन समाज बालिका मंडल,श्री 1008 शांति सागर रात्रि कालीन पाठशाला, भगवान महावीर विकलांग पुर्नस्थापना केन्द्र, चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी, दिग.जैन शिक्षा संस्था, ज्ञानोदय संगीत मंडल, गौशाला जैन भक्त मंडल बंगला महिला मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल थे। जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा आरती उतारकर भव्य अगवानी की गई। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड जैन समाज द्वारा भोजन वितरण सुभाष चौक, दिग.जेन सोशल गु्रप द्वारा खिचड़ी वितरण एवं ज्ञानोदय संगीत मंडल द्वारा खीर वितरण किया गया। शोभायात्रा में सामाजिक बन्धुओं की उपस्थिति रही। जिसमें पंचायत समिति महासभा अध्यक्ष संजय जैन, विनी जैन, सन्नी सिंघई, पंचम जैन, शैलू जैन, शरद सरावगी, सुकमाल जैन, पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन, सुभाष जैन, विजय वैद्य, मुकेश मोदी, विक्की जैन, एडवोकेट-मिथलेश जैन, राकेश जैन कक्का, राजू जैन, अंकुर जैन, अरविन्द्र जैन, मगन जैन, डॉ. ऋषी जैन, प्रकाश जैन मोनू जैन-बर्तन, लम्पू जैन, संदेश जैन, राजेश जैन, नवीन जैन बबलू, पिंकू जैन, बंटी जैन, सत्येन्द्र जैन, गोल्डी जैन, योगेश जैन, सुधीर जैन-पप्पू, अनूप सिंघई, विजय कुमार विश्व, रमेशचंद भजन सागर, सतेन्द्र जैन, शिम्पी जैन, संजय सिंघई, आकेत जैन, शिम्पी जैन, मयंक जैन, मुकेश चंदेरिया, शरत जैन एड.संदीप पटोरिया,डॉ. शिखर जैन, इलू जैन, आदित्य जैन, के बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं मातायें बहने शामिल हुई ।

Exit mobile version